फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छजलैट प्रकरण में अदालत में उपस्थित हुए सपा के दो विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छजलैट के तेरह साल पुराने प्रकरण में गुरुवार को सपा के दो विधायक एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में उपस्थित हुए। पक्षकार के न आने की वजह से केस में सुनवाई टल गई। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख चार फरवरी तय की है।
विज्ञापन

तेरह साल पहले छजलैट थाने में पूर्व मंत्री एवं रामपुर के सपा सांसद आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी, नूरपुर के विधायक नईम उल हसन, नगीना विधायक मनोज पारस, अमरोहा के विधायक महबूब अली के अलावा सपा के पदाधिकारी समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस बहुचर्चित प्रकरण की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। इस केस की दो फाइलें कर दीं गईं हैं। एक फाइल में आजम खां और अब्दुल्ला आजम का नाम है। जबकि दूसरी फाइल में बाकी आरोपियों के नाम हैं। गुरुवार को दूसरी फाइल पर सुनवाई होनी थी। सपा विधायक हाजी इकराम कुरैशी और नूरपुर के विधायक नईम उल हसन कोर्ट में उपस्थित हुए, लेकिन कोई पक्षकार अदालत में पेश नहीं हुआ। इस कारण सुनवाई टल गई। एडीजीसी कौशल गुप्ता ने बताया कि अब इस मामले में चार फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें