फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने में दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज 19-17-25

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में फोन पर अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि मकान खाली न करने पर आरोपियों ने किरायेदार के रिश्तेदार को धमकाया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित एक अपार्टमेंट निवासी विनी अग्रवाल ने मझोला के खुशहालपुर निवासी गौरव गुप्ता और उसके भाई के खिलाफ फोन पर जान से मारने की धमकी देने व अभद्रता करने का केस दर्ज कराया है। विनी ने बताया कि गौरव गुप्ता की साईं मंदिर रोड पर गिफ्ट की दुकान है और अपार्टमेंट में ही आवास भी है। विनी ने अपने ममेरे भाई मतीन गोयल को गौरव गुप्ता का आवास किराये पर दिलाया था।
शुक्रवार को गौरव और उसका भाई ग्राहक लेकर मकान पर पहुंचे। उन्होंने ग्राहक को मकान दिखाने के लिए कहा, जबकि विनी का कहना है कि मकान का एग्रीमेंट ग्यारह माह का किया गया है। इसी बात को लेकर विनी ने गौरव गुप्ता से फोन पर बात की। आरोप है कि इस दौरान गौरव गुप्ता और उसके भाई ने अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। विनी के मोबाइल में बातचीत रिकॉर्ड कर ली है। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें