फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा की गई किशोरी का नहीं लगा सुराग, सीओ और थाना प्रभारी को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र से अगवा की गई 13 वर्षीय किशोरी को छह माह बाद भी बरामद न कर पाना थाना प्रभारी और सीओ को महंगा पड़ा गया। एसएसपी पवन कुमार ने शनिवार को थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला और सीओ सिविल लाइंस अनिल यादव को हटा दिया है। इनकी जगह दूसरे निरीक्षक और सीओ को जिम्मेदारी की गई है। पीड़ित किशोरी का परिवार 14 जुलाई से एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना दे रहा है।
विज्ञापन

संभल जनपद के धनारी निवासी किशोरी मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर में अपने मामा के घर आई थी। बीती 10 जनवरी को किशोरी यहां से अचानक लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने मझोला थाने में एक युवक विष्णु शर्मा के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। मगर पुलिस अभी तक किशोरी को बरामद नहीं कर पाई है। चौदह जुलाई से परिजन एसएसपी कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठे हैं। इसके बाद पुलिस ने किशोरी की बरामदगी के लिए जम्मू कश्मीर तक दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
परिवार का कहना है कि बेटी के बरामद होने तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। अन्य संगठन भी पीड़ित परिवार के साथ आ गए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने थाने, चौकी और सीओ दफ्तर में कई बार प्रार्थनापत्र दिए, मगर पुलिस ने कोई प्रयास नहीं किया। पिछले दस दिन से परिवार एसएसपी कार्यालय के बाहर धरना दे रहा है। पुलिस न तो धरना खत्म कराने में सफल हो पाई और न ही किशोरी को बरामद कर पाई है।
विज्ञापन

इसी के चलते एसएसपी पवन कुमार ने शनिवार को थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला को मझोला थाने से हटाकर रिट सेल में भेज दिया, जबकि सीओ सिविल लाइंस अनिल यादव को सिविल लाइंस सर्किल से हटाकर कोतवाली की जिम्मेदारी दी है। सीओ कोतवाली इंदू सिद्धार्थ को सिविल लाइंस सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा भी अन्य थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया गया है।
कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार को मझोला थाने का प्रभारी बनाया गया है। नागफनी से सुनील कुमार को कोतवाली का प्रभारी, पुलिस लाइन से निरीक्षक अमित कुमार को मुगलपुरा का प्रभारी बनाया है। मुगलपुरा से सतीश कुमार को अपराध शाखा के विवेचना सेल में भेजा दिया गया। अपराध शाखा से निरीक्षक जयप्रकाश को नागफनी थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
छजलैट थाना प्रभारी सुनील कुमार को भगतपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा दो दरोगाओं को पहली बार थाने की कमान सौंपी है। काशीपुर तिराहा चौकी पर तैनात उप निरीक्षक राशिद अली को भोजपुर और फकीरपुरा चौकी पर प्रभारी प्रताप सिंह को छजलैट थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
उप निरीक्षक इलम सिंह को भगतपुर थाने का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। एसएसपी पवन कुमार का कहना है कि थाना प्रभारी और सीओ के कार्य क्षेत्रों में फेर बदल किया गया है। जनहित और रिक्त स्थानों की पूर्ति के आधार पर तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें