फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ : थमीं ट्रेनें, यात्री मजबूर, अपना ही आशियाना लगने लगा दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अग्निपथ योजना के विरोध के कारण मुरादाबाद मंडल से होकर बिहार, असम जाने वाली 30 से ज्यादा ट्रेनों के पहिये थम गए हैं। इसके चलते सैकड़ों यात्री परेशान हैं। रविवार को रेलवे स्टेशन पर तमाम लोग ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। इनमें अधिकांश भट्ठा मजदूर थे, उनका कहना था कि बस से घर तक जाने के लिए रुपये नहीं हैं, अपना ही घर दूर लगने लगा है।
विज्ञापन

ये सभी लोग इस इंतजार में बैठे थे कि बिहार जाने वाली कोई भी ट्रेन मुरादाबाद से गुजरेगी तो उसमें सवार हो जाएंगे। लेकिन आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण, मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति, रक्सौल सद्भावाना, रक्सौल सत्याग्रह, मालदा टाउन, श्रमजीवी, न्यू जलपाईगुड़ी, गरीबरथ, अमृतसर-जयनगर स्पेशल, शहीद, गंगा सतलुज, अर्चना एक्सप्रेस आदि ट्रेनें निरस्त होने के कारण उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। लोगों का कहना था कि पता नहीं कब तक इस तरह ट्रेनें बंद रहेंगी।
ज्ञात हो कि इन दिनों जिले और आसपास के सभी ईंट भट्ठे बंद हो गए हैं। ऑफ सीजन में काम न होने के कारण मजदूर अपने घर लौटना चाहते हैं। सुखिया, हरश्याम, भानू, पिंटू आदि श्रमिकों ने बताया कि भट्ठा स्वामी ने उनका ट्रेन में आरक्षण कराया था लेकिन ट्रेनें रद्द हो गईं। अब क्या करेंगे, कैसे घर जाएंगे यह समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें