फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 रोटेरियनस को दी गई उपाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रोटरी लीडरशिप इंस्टीट्यूट, अंतर्राष्ट्रीय मंडल 3100 की ओर से रविवार को उपाधि वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मेरठ, बिजनौर, बुलंदशहर, मुरादाबाद के रोटेरियन सम्मलित हुए।
विज्ञापन

पूर्व मंडलाध्यक्ष ललित मोहन गुप्ता ने बताया कि रोटरी में तीन लेवल के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाता हैं। जो सदस्य रोटरी के सदस्य बनते हैं उन्हें संस्था की कार्य प्रणाली की जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया कि रोटरी मानवता की सेवा करने वाला एनजीओ है, जो कि बच्चों की शिक्षा, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, हॉस्पिटल में मशीन की व्यवस्था कराने जैसी सेवाओं पर जोर देता है। शांति सद्भाव, आर्थिक विकास के लिए कार्य करता है। इसमें मुंबई से आए पूर्व मंडलाध्यक्ष सीएम बेंद्रे, नागपुर से आए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीव शर्मा ने समारोह में 22 रोटेरियन को अंतिम प्रशिक्षण के बाद उपाधि वितरति कीं। इनमें विवेक गोयल, सुमनेश अवस्थी, अनिल खन्ना, अतुल मित्तल, गौरव गुप्ता, तृप्ति मित्तल, संजय अग्रवाल, मनोज कुमार रस्तोगी, एससी अग्रवाल को स्नातक उपाधि, रोटरी पिन प्रदान की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश में हाई स्कूल में द्वितीय रैंक हासिल करने वाली संस्कृति ठाकुर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें