मुरादाबाद। वाणिज्य कर विभाग के सचल दल ने कर चोरी के 214 मामले पकड़े और 4.55 रुपये का माल जब्त किया। इसके साथ ही 1.71 करोड़ रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया।
अपर आयुक्त ग्रेड-1 कमलेश्वर प्रसाद वर्मा ने बताया कि कर चोरी पर अंकुश लगाने के लिए मंडल में 12 इकाइयां काम रही हैं। मुरादाबाद के सचल दल ने मई में 160 गाड़ियों को रोककर 3.71 करोड़ का माल पकड़ा। इन मामलाें में जांच के बाद कारोबारियों से 1.25 करोड़ रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसी प्रकार बिजनौर की तीन टीमों ने 113 गाड़ियों में दो करोड़ रुपये का माल पकड़ा। पकड़े गए माल के मालिकों से 46 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग ने नौ हजार वाहनों को पकड़ने का लक्ष्य रखा था लेकिन अधीनस्थ अधिकारियों ने 10,990 वाहनों को चेक कर 5.71 करोड़ का माल पकड़ लिया। पकड़े गए माल में सीमेंट, मेंथा, लकड़ी और ब्रांडेड चावल था। बता दें कि मई 22 में वाणिज्य कर विभाग ने 21 करोड़ से अधिक का जीएसटी वसूल किया था। मई 21 में 13 करोड़ से अधिक जीएसटी वसूल किया गया।