फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर डंपर की टक्कर से पेड़ से टकराई रोडवेज बस, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर देर रात 12 बजे एक रोडवेज बस को डंपर चालक ने टक्कर मार दी। इसके कारण बस अनियंत्रित होकर रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं हुई। ड्राइवर समेत तीन यात्रियों के मामूली घाव लगे, तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मझोला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों का हाल जाना। लोगों ने बताया कि बस में कुल 40 यात्री सवार थे। सभी दिल्ली से टनकपुर जा रहे थे। घायल ड्राइवर अतीक और दो यात्रियों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। बस पेड़ से टकराने के कारण पास में रखे ट्रांसफार्मर को भी क्षति पहुंची। उसमें से तेल का रिसाव होने लगा। विद्युत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया। बस के कंडक्टर राजेंद्र ने परिवहन निगम के मुरादाबाद डिपो को सूचना दी। यहां से यात्रियों लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें