फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमा की नमाज को लेकर अलर्ट, जमीन से लेकर आसमान निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही एटीएस ने भी मुरादाबाद में डेरा डाल लिया है। मुगलपुरा, नागफनी, गलशहीद और कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा का कड़ा चक्रव्यूह बनाया गया है। इसके अलावा जगह जगह बैरिकेडिंग की गई है। इसके अलावा पुलिस ड्रोन से भी लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन

मुगलपुरा थानाक्षेत्र में दस जून को जुमे की नमाज के बाद युवकों ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस दौरान युवकों ने जुलूस भी निकाला था। जिससे शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। इस मामले में दस नामजद समेत 90 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस प्रशासन अलर्ट है। इस बार भी इनपुट मिला है कि कुछ लोग महिला और नाबालिगों को आगे करके धरना प्रदर्शन कराकर माहौल खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। जिसे देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की ओर से गया है कि जनपद में धारा 144 लागू हैं। इनपुट मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो चुकी है। इसके अलावा एटीएस ने भी मुरादाबाद में डेरा डाल लिया है। टीम के सदस्य गोपनीय तरीके से संदिग्ध लोगों की निगरानी में जुट गए हैं। इसके अलावा कुछ लोगों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। ताकी पता चल सके कि उन्होंने पिछले एक सप्ताह कहां कहां बात की और उन्होंने आगे क्या रणनीति बनाई है। हालांकि अधिकारी एटीएस के मुरादाबाद आने की जानकारी से इनकार कर रहे हैं।
इसके अलावा किशोर न्याय कानून के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना क्षेत्रों में क्यूआरटी, आरएएफ और पीएसी जवानों को तैनात किया गया है। डीआईजी शलभ माथुर फोर्स के साथ गश्त कर लोगों से जन संपर्क भी कर रहे हैं। लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह अपने घर, मोहल्ले और कालोनियों के नवयुवकों को समझाएं कि वह किसी के बहकावे में नहीं आए। अगर कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा को उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें