फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपिन हत्याकांड: भाभी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार,

विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर (मुरादाबाद)। भगतपुर पुलिस ने विपिन हत्याकांड मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला विपिन की भाभी है। उसके हत्यारोपी से नजदीकियां थीं। जिसका विपिन विरोध करता था। रविवार शाम पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे भगतपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बहोरनपुर कलां के पास दलपतपुर काशीपुर मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा है। जिसके बाद थाना भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची व आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया था, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक के फोटो डालकर शिनाख्त करने का प्रयास किया था। शनिवार सुबह नकटपुरी खुर्द के ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर फोटो देकर मृतक की शिनाख्त ग्राम नकटपुरी खुर्द निवासी विपिन कुमार (33) पुत्र प्रेमलाल सिंह के रूप में की थी। इसके बाद परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाकर भगतपुर पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव को लेकर डूंगरपुर चौराहे पर पहुंच गए थे और वहां उन्होंने शव को रखकर मुरादाबाद बाजपुर एवं दलपतपुर-काशीपुर मार्ग जाम कर दिया था। सूचना पाकर थाना भगतपुर एवं थाना भोजपुर पुलिस एवं सीओ ठाकुरद्वारा मौके पर पहुंचे थे। लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया था।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष लखपत सिंह ने बताया कि हत्याकांड में आरोपी विशाल व रिंकू और विपिन की भाभी बबीता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि रिंकू और बबीता के बीच नजदीकियां थीं। विपिन इसका विरोध करता था। आरोपी रिंकू ने विशाल के जरिये विपिन को बुलाया और जंगल में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसकी जानकारी बबीता को भी थी। रविवार शाम तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें