मुरादाबाद। विधान परिषद के मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की सभी तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया की जाएगी।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी की गई निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार 21 मार्च को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक प्रत्याशियों से डीएम न्यायालय में नामांकन कराने पहुंचे उम्मीदवारों के नामांकन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 24 मार्च को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। मतदान नौ अप्रैल को होगा। एडीएम ने बताया कि इस चुनाव में मुरादाबाद, अमरोहा, संभल व बिजनौर जिले के 8087 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए चारों जिलों 35 बूथ बनाए जाएंगे। जिसमें मुरादाबाद जिले में नौ बूथ बनाए जाएंगे।