फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ का सफर आसान, तीन और एसी बसें चलाईं

Thu, 07 Jan 2016 07:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकून भरे सफर का दायरा दिनों दिन बढ़ने लगा है। अलीगढ़ के लिए तीन और एसी बसें बढ़ाई गई है। अब मुरादाबाद से अलीगढ़ के लिए लो कास्ट एसी बसों की संख्या चार हो गई है। यात्रियाें को 207 रुपये खर्च करने होंगे। जो सामान्य किराए से महज 66 रुपये अधिक है।पहले यात्रियाें के लिए सिर्फ एक अदद एसी बस थी।
विज्ञापन




यात्रियों की मांग और वक्त की नजाकत को समझते हुए रोडवेज एसी बस चलाने पर जोर दे रहा है। खासकर लो कास्ट एसी बस। बीते साल दिल्ली के बाद अलीगढ़ और आगरा रूट पर भी लो कास्ट एसी बस का संचालन शुरू हुआ। यात्रियाें की भीड़ को देखते हुए जनवरी में अलीगढ़ के लिए तीन और एसी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।



ये अलग बात है कि इन बसों का संचालन अलीगढ़ और आगरा से हो रहा है। एआरएम पीतलनगरी महेश कुमार सिंह ने बताया कि पीतलनगरी बस अड्डे से अलीगढ़ के लिए तीन और एसी बसें चल रही हैं। इसका किराया 207 रुपये है।
विज्ञापन




साढ़े पांच घंटे में अलीगढ़ के लिए पांच एसी बसें
मुरादाबाद से अलीगढ़ के लिए पांच एसी बसें हैं। इनमें एक बस आगरा वाया अलीगढ़ है। ये पांचों बसें यात्रियों को साढ़े पांच घंटे के भीतर मिलेगी। जो सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शाम पांच के बीच संचालित हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें