फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे कथित प्रेमी ने युवती को तेजाब डाल कर जला देने की धमकी, मचा हड़कम्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने शादी नहीं करने पर युवती के चेहरे पर तेजाब डालकर झुलसाने की धमकी दी है। इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से डीजीपी और मुख्यमंत्री से की है। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, शाम को युवक और युवती के परिजनों में आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन

पाकबड़ा निवासी एक युवक युवती के घर पर उसके भतीजों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था। युवक का वही युवती से प्यार हो गया। एकतरफा प्यार में युवक ने युवती से शादी नहीं करने पर चेहरे पर तेजाब डालने व जान से मारने की धमकी दे डाली। धमकी के बारे में युवती ने अपने परिजनों को बताया। धमकी मिलने के बाद युवती व पूरा परिवार दहशत में हो गया। युवती ने एक मीडियाकर्मी को मामले की जानकारी दी और मदद करने को कहा। मामले की शिकायत ट्विटर पर की गई। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। इस बीच युवक के परिवार के लोग युवती के घर पहुंच गए। कहा कि बेटे को एक मौका दे दो। अगर ये तुमको दोबारा परेशान करता है, तो हम तुम्हारे साथ हैं। इसका करियर खराब हो जायेगा। हाथ पैर पकड़कर युवती के परिजनों से युवक के परिवार के सदस्यों ने माफी मांगी, तब जाकर युवती व उसके परिवार वाले माने। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नही मिली है। एसएसआई उमा शंकर सिंह ने बताया की मामले में जब दोनों परिवारों से संपर्क किया गया, तो किसी ने किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने से इंकार दिया है। दोनों ने किसी भी प्रकार की कोई घटना होना ही नहीं बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें