फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोनकपुर थानाक्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपने दामाद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोपी दामाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोनकपुर के भिडवारी निवासी लाखन ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी मझोला थानाक्षेत्र बहलोलपुर की मिलक निवासी अशोक के साथ की थी। करीब छह साल पहले आरोपी अशोक ने मारपीट कर बेटी को घर से निकाल दिया था। इस मामले में केस भी दर्ज किया गया था। आरोपी अपने दादा की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। अब वह जमानत पर छूटकर बाहर आया है। लाखन सिंह का आरोप है कि 24 नवंबर को अशोक ने उसके मोबाइल पर कॉल करके गालीगलौज की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
आरोप लगाया है कि वह जेल से बाहर आ गया है। तुझे भी जान से मार दूंगा या किसी केस में फंसा दूंगा। पीड़ित ने मोबाइल पर हुई बातचीत रिकार्डिंग कर ली है। एसएसपी ने सोनकपुर थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें