फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग पर एक हजार का चालान करने पर युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़का

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के गांगन तिराहे पर ट्रिपल राइडिंग पर एक हजार रुपये का चालान किए जाने से दुखी एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। इससे मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह युवक से पेट्रोल की बोतल छीनकर उसे हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में माफी मांगने पर युवक को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, युवक मझोला थानाक्षेत्र के मंडी समिति के पास का रहने वाला है। बताया जा रहा है शुक्रवार को वह गांगन तिराहे से बाइक से गुजर रहा था। पुलिस का दावा है कि बाइक पर तीन युवक सवार थे। इसी दौरान चौराहे पर ड्यूटी कर रहे यातायात पुलिस कर्मियों ने उसकी बाइक रुकवा ली और ट्रिपल राइडिंग में उसका एक हजार रुपये चालान कर दिया था। इसके बाद युवक बाइक लेकर अपने घर चला गया था। शनिवार सुबह करीब दस बजे यातायात पुलिस के सिपाही व दरोगा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान युवक मौके पर पहुंच गया। उसने पुलिस कर्मियों से कहा कि उसकी बाइक का चालान गलत किया है। अगर चालान रद्द नहीं किया तो वह खुद व अपनी बाइक में आग लगा लेगा। पुलिस कर्मियों ने उससे वहां से चले जाने को कहा। इसके बाद वह पेट्रोल पंप पर पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि उसने बोतल में पेट्रोल मांगा। पंप कर्मियों ने उसे बोतल में पेट्रोल देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद युवक दोबारा गांगन तिराहे पर पहुंच गया और उसने अपनी बाइक से पेट्रोल निकाल कर बोतल में भर लिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्महत्या का प्रयास किया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उससे पेट्रोल की बोतल छीन ली।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के निरीक्षक पवन त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को ट्रिपल राइडिंग में बाइक का चालान किया था। शनिवार को युवक चौराहे पर आया और उसने पुलिस कर्मियों से कहा कि उसका चालान रद्द कीजिए। वरना वह बाइक और खुद को आग लगा लेगा। युवक को मझोला थाने भेज दिया गया है। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि युवक बाद में माफी मांगने लगाया कि उससे गलती हो गई है। भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करेगा। इसके बाद उसे बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें