कुंदरकी। मैनाठेर थाना क्षेत्र में एक ही रात में चोरी की कई वारदातों से खलबली मच गई। चोरों ने नरौदा की पूर्व प्रधान के बेटे गफ्फार हुसैन के धर्मकांटे की कोठरी का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरा, एक मीटर,1800 सौ रुपये की नकदी, तीस मीटर केबल, बेड की चादर और तकिया समेत अन्य समान समेट लिया।
इसके अलावा गांव के परिषदीय कंपोजिट स्कूल में चल रहे निर्माण कार्य के लिए रखे गए जनरेटर का अल्टीनेटर भी चोरी कर लिया। वहीं नरौदा गांव के ही इशरत अली के टेंट हाउस के गोदाम में चोरों ने कूमल लगाया, लेकिन यहां पर जाग होने से शोर मच गया जिसके बाद चोर भाग गए। चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में खलबली मच गई। मैनाठेर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।