बिलारी। कोतवाली पुलिस ने मोपेड सवार महिला के कान से कुंडल छिनने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेजा। पुलिस की इस उपलब्धि को सीओ बिलारी ने प्रेसवार्ता कर बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे के आदी है। इसके चलते इस घटना को अंजाम दिए।
संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना के रजाभूड़ गांव निवासी चेतराम अपनी बीमार पत्नी डल्लो देवी को दवा दिलाने के लिए शुक्रवार की शाम बिलारी थाना क्षेत्र के हरौरा गांव मोपेड से जा रहे थे। हरौरा गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी पत्नी के दाहिने कान का कुंडल खींच लिया और फरार हो गए। चेतराम ने इस घटना का मुकदमा दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में दर्ज कराया था। सीओ बिलारी डा. गणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आकाश शर्मा और अनुज चौधरी बिलारी के हर्ष नगर के निवासी है, दोनों नशे के आदी हैं। अपनी जरूर पूरी करने के लिए दोनों ने महिला के कान से सोने का कुंडल छीनने की घटना को अंाजाम दिया था। सर्विलांस की मदद से पुलिस इस घटना का खुलासा कर सकी। सीओ के अनुसार गिरफ्तार आकाश शर्मा के पास से तमंचा और अमित चौधरी के कब्जे से चाकू बरामद हुआ।