फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम ने कोल्ड्रिंक समझ कर पीया तेजाब

विज्ञापन
कुंदरकी के निजी अस्पताल में भर्ती अर्श - फोटो : BILARI
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम कादलपुर मस्ती में एक चार वर्षीय बालक ने कोल्ड्रिंक की बोतल में रखा बैटरी में डालने वाला तेजाब पी लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन फानन उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम कादलपुर मस्ती निवासी ई-रिक्शा चालक राहत जान का चार वर्षीय बेटे अर्श ने घर के अंदर कोल्ड्रिंक की बोतल में रखा तेजाब कोल्ड्रिंक समझ कर पी लिया। बालक की मां शमा परवीन ने बताया कि उसके पति ई-रिक्शा चलाते हैं। ई-रिक्शा की बैटरी में डालने के लिए वह तेजाब खरीद कर लाए थे, जोकि एक कोल्ड्रिंक की बोतल में रखा हुआ था। तेजाब पीने से बालक की तबीयत खराब हो गई। कुंदरकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें