फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी हादसा का असर: मुरादाबाद के 500 लोगों ने स्थगित की अपनी यात्रा, रेलवे ने ढाई लाख रुपये रिफंड किए

Mon, 03 Jan 2022 12:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

माता वैष्णोदेवी के भवन में हुई घटना का असर रेल मंडल के यात्रियों पर भी देखने को मिला। तीन जनवरी तक लगभग 500 लोगों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। सिर्फ मुरादाबाद रेलवे स्टेशन ही 144 लोग अपना किराया वापस ले चुके हैं। इसके अलावा रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, देहरादून, हरिद्वार, अमरोहा, सहारनपुर आदि स्टेशनों से 400 से ज्यादा टिकट रद्द हो चुके हैं। रेलवे ने मंडल में तकरीबन ढाई लाख रुपये यात्रियों को रिफंड किए हैं।

विज्ञापन


मुरादाबाद से काफी संख्या में श्रद्धालु वैष्णो देवी यात्रा के लिए गए हैं, अभी तक इनमें से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ज्ञात हो कि इस बार वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को दो बार परेशानी का सामना करना पड़ा है। पिछले माह 20 दिसंबर से 29 दिसंबर तक फिरोजपुर में चले किसान आंदोलन के कारण देशभर से जम्मू और पंजाब जाने वाली 247 ट्रेनें प्रभावित रहीं थीं। इससे रोजाना ढाई लाख लोगों का सफर प्रभावित हो रहा था। अब एक बार पिर दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण लोगों ने अपनी यात्रा स्थगित की है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि दो दिन में मुरादाबाद से तकरीबन 500 लोगों ने टिकट रद्द कराए हैं। रेलवे ने यात्रियों को लगभग ढाई लाख रुपये रिफंड किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें