फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल संप्रेक्षण ग्रह के बंदी किशोरों में मारपीट, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आदर्श कॉलोनी स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण ग्रह में बंदी किशोरों के बीच रविवार सुबह किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें दो बंदी किशोर घायल हो गए। इनमें से एक किशोर के आंख के पास चोट लगी है।
विज्ञापन

संप्रेक्षण ग्रह के सुरक्षाकर्मी ने जिला अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल कराया है। संप्रेक्षण ग्रह प्रशासन ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है।
राजकीय बाल संप्रेक्षण ग्रह में गंभीर धाराओं में बंद कुछ किशोरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उनमें मारपीट शुरू हो गई। संप्रेक्षण ग्रह में मौजूद सुरक्षाकर्मी ने मौके पर पहुंच कर बीच-बचाव कराया। इस घटना में दो बंदी किशोर घायल हो गए। इनमें से एक किशोर के आंख के पास चोट लगी है। सूचना पर सहायक अधीक्षक अबरार मियां ने दोनों घायल बंदियों को उपचार व मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
सहायक अधीक्षक ने बताया कि कुछ बंदी किशोर आपस में किसी बात को लेकर लड़ गए थे। दो बंदी किशोरों को मामूली चोटें आईं हैं। बाद में दोनों ने अपनी-अपनी गलती मान ली। लिहाजा लड़ाई करने वाले बंदी किशोरों के खिलाफ फिलहाल अन्य कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें