फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु से बचने के चक्कर में बाइक गिरी, मां की गोद से उछलकर सड़क पर गिरे बेटे को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में मुरादाबाद- लखनऊ हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास अपनी हवेली के सामने पशु से बचाने के चक्कर में बाइक फिसल गई। बाइक पर पीछे बैठी महिला की गोद से डेढ़ साल का मासूम उछलकर सड़क पर गिर गया। जिससे पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और ट्रक कब्जे में ले लिया, जबकि चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मैनाठेर के तहारपुर निवासी आसिफ की बहन मुजरमीन(30) की शादी मूंढापांडे के नरखेड़ा इरफान के साथ हुई है। मुजरमीन अपने बेटे हुसैन को लेकर मायके आई थी। गुरुवार शाम आसिफ अपनी मुजरमीन को छोड़ने उसकी ससुराल नरखेड़ा जा रहा था। मुजरमीन की गोद में उसका डेढ़ साल का बेटा हुसैन था। बताया जा रहा है कि मूंढापांडे क्षेत्र में हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास अपनी हवेली के सामने ट्रक से ओवरटेक करते समय उनकी बाइक के आगे पशु आ गया। जिससे बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे इनकी बाइक सड़क पर ही फिसलकर गिर गई। भाई बहन डिवाइडर की ओर गिर गए। जबकि महिला की गोद से हुसैन उछलकर सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक से बच्चा कुचल गया। इस हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई । चालक कुछ ही दूरी पर ट्रक खड़ा कर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें