फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज में आज से शुरू होगी टर्म परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में नई शिक्षा नीति लागू हो गई है। इसके तहत हिंदू कॉलेज में मिड टर्म परीक्षाएं मंगलवार से और केजीके कॉलेज में परीक्षा आठ दिसंबर से शुरू होगी। हिंदू कॉलेज में तीन पालियों में होने वाली परीक्षाओं के लिए 3800 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। केजीके कॉलेज में 1500 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा प्रभारी का कहना है कि विश्वविद्यालय से विद्यार्थियों के रोल नंबर आवंटित नहीं हुए हैं। इसलिए विद्यार्थियों को परीक्षा के समय परिचयपत्र और पंजीकरण पत्र साथ लाना आवश्यक है।
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज के परीक्षा प्रभारी डॉ. संजय सिंह के अनुसार सात से 14 दिसंबर तक होने वाली इस परीक्षा में स्नातक प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है। विद्यार्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर परीक्षा की जानकारी भेजी जा चुकी है। इस परीक्षा को विद्यार्थी गंभीरता से लें, क्योंकि कुल परिणाम का 25 फीसदी अंक आंतरिक परीक्षा से दिए जाएंगे। परीक्षा से 45 मिनट पहले विद्यार्थियों का प्रवेश शुरू हो जाएगा।
पहली पाली सुबह साढ़े आठ से साढ़े नौ बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11 बजे से 12 बजे तक होगी।
तीसरी पाली दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली में उर्दू विषय की परीक्षा है और इसमें 35 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। दूसरी पाली में कॉमर्स की बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन विषय की परीक्षा है। इसमें 975 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। तीसरी पाली में भौतिक विज्ञान की परीक्षा है। इसमें 807 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। तीसरी पाली में ही बीबीए की ऑड सेमेस्टर की परीक्षा है। इसमें लगभग 75 विद्यार्थी हैं। कॉलेज के शिक्षक ही इस परीक्षा में कक्ष निरीक्षक और उड़ाका दल की ड्यूटी करेंगे, बाहर से शिक्षक नहीं बुलाए गए हैं। विश्वविद्यालय से उत्तर पुस्तिकाएं मिल गई हैं, जो कंट्रोल रूम को भेजी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

आठ से 11 दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं
केजीके कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि मिड टर्म परीक्षा आठ से 11 दिसंबर तक तीन पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह नौ से दस, दूसरी पाली सुबह 11 बजे से 12 और तीसरी पाली दोपहर एक बजे से दो बजे तक होगी। स्नातक प्रथम वर्ष में 1041, बीएससी गणित में 133, बीएससी बायो में 176 और बीकॉम में 159 विद्यार्थियों की परीक्षा है। सभी पाठ्यक्रम के कुल 1509 विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए परिचय पत्र की छाया प्रति और आधार कार्ड की छाया प्रति लाना अनिवार्य है। प्रश्नपत्र में दस अंक का (दो में से कोई एक) दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हल करना है और 20 अंक के लघु उत्तरीय प्रश्न (तीन में से कोई दो) हल करने हैं। पांच अंक का एसाइन्मेंट/क्विज अलग से करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें