फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलगाम अफसर: मुरादाबाद डीएम का फोन ही तहसील के अफसर नहीं उठाते, हकीकत सामने आई तो चारों एसडीएम से मांगा जवाब

Sat, 09 Sep 2023 12:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद के जिलाधिकारी को शिकायत मिली थी कि तहसील में अधिकारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचते। जब उन्होंने इसकी हकीकत जानने के लिए फोन किया तो चारों तहसीलों से जवाब नहीं मिला। इससे नाराज डीएम ने सभी अफसरों से जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
जिलाधिकारी मुरादाबाद मानवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलाधिकारी ने सुबह करीब दस बजे चारों तहसीलों के कार्यालयों में कॉल किया लेकिन किसी तहसील का फोन नहीं उठा। अधीनस्थ अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज डीएम ने चारों एसडीएम से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम को सूचना मिली कि तहसील के अधिकारी सही समय पर कार्यालय में नहीं पहुंचते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों के कार्यप्रणाली की जांच करने के लिए शुक्रवार सुबह दस बजे तहसील सदर, कांठ, बिलारी और ठाकुरद्वारा में काॅल किया लेकिन किसी तहसील का फोन नहीं उठ सका। घंटी बजती रही। डीएम का मानना है कि यदि अधिकारी कार्यालय में मौजूद रहते तो कर्मचारी गायब नहीं होते हैं।

अधिकारियों के नहीं रहने पर कर्मचारी भी मनमानी करने लगे हैं। इसी कारण किसी ने फोन नहीं उठाया। इस स्थिति में शीघ्र सुधार करना होगा। अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और जनता की समस्याओं को सुनने के लिए उनके तौर तरीकों में बदलाव करना होगा। इस मामले में उन्होंने चारों एसडीएम से जवाब तलब किया है।

शिकायत आने पर तत्काल एसडीएम को भेजा

डीएम के पास कार्यालय में एक फरियादी अमलदरामद (नामांतरण बही में दर्ज करना) की शिकायत लेकर पहुंचा। इस मामले में डीएम ने तत्काल कदम उठाते हुए एसडीएम को मौके का मुआयना करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई से जनता भी खुश रहेगी। साथ ही कार्यालय का काम सही समय से पूरा होगा। किसी मामले को टालना ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें