फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा संभलकर , शहर का वायु प्रदूषण पहुंचा 263 पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मौसम में बदलाव के साथ ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। अभी दीपावली के त्योहार में समय है, लेकिन शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक ढाई सौ से ऊपर चल रहा है। शनिवार को भी एक्यूआई 263 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों ने आशंका व्यक्त की कि यदि प्रदूषण के स्रोतों को नियंत्रित नहीं किया गया तो नवंबर माह की स्थिति चिंताजनक हो सकती है।
विज्ञापन

आधा अक्तूबर माह बीतने के साथ अब दिन के तापमान में भी गिरावट आ रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ-साथ 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस के साथ 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर नेशनल एयर मॉनिटरिंग इंडेक्स पर दिए गए वायु गुणवत्ता सूचकांक में शनिवार शाम सात बजे का एक्यूआई 263 दर्ज किया गया, जिसमें पीएम 10 का अधिकतम स्तर 409 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 452 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। वायु मंडल में कार्बन डाई ऑक्साइड का अधिकतम स्तर 108 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर था।
नैम्प (नेशनल एयर मॉनीटरिंग प्रोग्राम) की नोडल अधिकारी डॉ. अनामिका त्रिपाठी का कहना है कि तापमान में भले ही गिरावट आई है, लेकिन हवा की गति अच्छी है। अभी हवा दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही है। ऐसे में यदि वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 से ऊपर है तो यह सही नहीं है। नवंबर माह में स्थिति खराब होने की आशंका है। यदि स्रोत को नियंत्रित नहीं किया गया तो स्थिति बहुत चिंताजनक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें