फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ओवरहेड टैंक के लिए प्रस्तावित जमीन से प्रतिमा हटाने को लेकरे पुलिस पर पथराव, गाड़ी का शीशा टूटा, एक सिपाही घायल

Thu, 05 Aug 2021 11:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव बलकरनपुर में पेयजल योजना के अंतर्गत ओवरहेड टैंक प्रस्तावित है। बुधवार की रात में मंदिर के सामने ग्राम समाज की भूमि पर रात में एक चबूतरा बनाकर उसके ऊपर देव प्रतिमा रख दी।  गुरुवार की सुबह पुलिस को पता चला, तो दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। प्रतिमा हटाने पर सहमति बनी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देव प्रतिमा को हटवाकर ट्रैक्टर ट्राली में रखवाकर चल दी।  इस दौरान पूर्व प्रधान पक्ष के लोग एकत्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में ओवरहेड टैंक के लिए चिंहित की गई ग्राम समाज की जमीन पर रखी गई प्रतिमा को हटाने के लिए पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। अचानक से पुलिस की पीआरवी वाहन का शीशा टूट गया और एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस और राजस्व कर्मियों को मौके से पीछे हटना पड़ा। 
विज्ञापन


सूचना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आठ महिलाओं सहित 15 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव बलकरनपुर में पेयजल योजना के अंतर्गत ओवरहेड टैंक प्रस्तावित है। पुलिस के मुताबिक ग्राम प्रधान ने मंदिर के सामने स्थित ग्राम समाज की जमीन पर ओवरहेड टैंक बनने का प्रस्ताव बनाकर दो जुलाई को भेजा था। इसकी सूचना दूसरे पक्ष को लग गई। दूसरे पक्ष ने उस जगह पर टैंक बनाने का विरोध किया। 
विज्ञापन


बुधवार की रात में मंदिर के सामने ग्राम समाज की भूमि पर रात में एक चबूतरा बनाकर उसके ऊपर देव प्रतिमा रख दी।  गुरुवार की सुबह पुलिस को पता चला, तो दोनों पक्षों को थाने बुला लिया। प्रतिमा हटाने पर सहमति बनी। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देव प्रतिमा को हटवाकर ट्रैक्टर ट्राली में रखवाकर चल दी।  इस दौरान पूर्व प्रधान पक्ष के लोग एकत्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पीआरवी स्टाफ गाड़ी छोड़कर भागा गया। ट्रैक्टर चालक ने भी दौड़ कर जान बचाई। पत्थर लगने से पीआरवी सिपाही अर्जुन चोटिल हो गए तथा गाड़ी का शीशा टूट गया। 
विज्ञापन

 पुलिस पर पथराव की सूचना पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दोपहर करीब 12 बजे थाना अध्यक्ष वरुण सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। विवाद में शामिल सात पुरुष व आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले आई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। 

आरोपी पक्ष के ग्रामीण गायब, पुलिस ने तोड़ी कुर्सी 
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी पक्ष के लोग गांव से गायब हो गए। पुलिस ने घरों की तलाशी ली, पर कोई नहीं मिला। पुलिस ने पूर्व प्रधान के घर में रखी कुर्सी तोड़ दी। 

बरी चौराहा मंदिर पर रखवाई प्रतिमा 
गांव बलकरनपुर से पुलिस देव प्रतिमा को उठाकर ले आई। इसके बाद प्रतिमा को बरी चौराहा स्थित मंदिर में रखवा दिया गया है। वहीं पुलिस पर पथराव की सूचना पर दोपहर के बाद एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, सीओ चंदौसी गोपाल सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। गांव में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। 

गांव में ओवरहेड टैंक के लिए प्रस्तावित ग्राम समाज की भूमि पर देव प्रतिमा हटाने के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है और एक सिपाही घायल हो गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों को पहचान कराई जा रही है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
-गोपाल सिंह, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें