मुरादाबाद। जांच टीम के मुखिया एवं विशेष सचिव शाहिद मंजर अब्बास रिजवी ने रतनपुर कलां में जांच के दौरान पाया कि वहां कई लाख रुपये की लागत से स्कूलों में बेंचों की खरीद की गई है। लेकिन इसके लिए अपनाई गई टेंडर प्रक्रिया, वित्तीय स्वीकृति तथा कार्ययोजना में काफी झोल मिला।
जांच में पाया गया कि इस कार्य के लिए एक ही फर्म एआई नेफ्टी को पांच लाख से अधिक का भुगतान कायाकल्प आदि के कार्य के लिए भुगतान किया गया है। ऐसे में इस कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति डीएम से नहीं ली गई मिली। जबकि नियमानुसार ऐसा होना चाहिए। कायाकल्प के नाम पर लगभग सभी भुगतान एआई नेफ्टी नाम की एक फर्म को किया गया है। विशेष सचिव ने एडीओ से पूछा कि इस फर्म से ही ब्लाक क्षेत्र के अधिकांश ग्राम पंचायतों में कायाकल्प योजना के तहत स्कूल मरम्मत और स्कूल में बेंचों की खरीद क्यो की गई है तो इस पर एडीओ बगलें झांकने लगे। विशेष सचिव ने इसके बाद ग्राम पंचायत सचिव से भी यही सवाल किया तो वह भी निरुत्तर हो गया। जांच में इसी फर्म से फागिंग मशीन भी खरीदी गई मिली। इस पर विशेष सचिव ने दोनों से कहा कि एक फर्म पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यो? इस पर एडीओ व सचिव चुप्पी साधे रहे।
0000
एआई नेफ्टी को भुगतान
------------------
26 दिसंबर 2020 से मार्च 2021 तक कुल: 415360 रुपये
01 अप्रैल 2021 से 27 मई 2021 तक कुल: 507116 रुपये
कुल भुगतान: 922476 रुपये
0000
ग्राम पंचायत रतनपुर सफाई कार्य पर खर्च धनराशि का ब्योरा
-----------------------------------------
दिनांक भुगतान धनराशि
20.03.21 मौ. सलमान 22400 रुपये
20.03.21 राजीव कुमार 22400 रुपये
20.03.21 विकास 22400 रुपये
20.03.21 रोहित 22400 रुपये
20.03.21 बॉबी 22400 रुपये
20.03.21 राशिद 14600 रुपये
20.03.21 जब्बार 22400 रुपये
01.05.21 जब्बार 50000 रुपये
01.05.21 मौ. सलमान 50000 रुपये
01.05.21 राशिद 25000 रुपये
-------------------------------
बिना कार्य के नाम पर भुगतान
01.05.21 मौ. सलमान 36280 रुपये
फागिंग मशीन व कूड़ा गाड़ी
23.04.21 एआई निफ्टी 45878 रुपये
23.04.21 सलमान 36000 रुपये
000
26 दिसंबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक
04.03.21 हैंडपंप रीबोर 117587 रुपये
05.03.21 स्कूल में टाईल्स फर्श 36000 रुपये
18.03.21 स्कूल में वाउंड्रीवॉल 197403 रुपये
21.03.21 हैंडपंप रीबोर 178991 रुपये
24.03.21 स्कूल में अस्थाई जेल के लिए साफ सफाई 144461 रुपये
27.03.21 स्कूल के कमरों में टाईल्स 247421 रुपये
28.03.21 स्कूल में बैंच फर्नीचर 207680 रुपये
30.03.21 स्कूल में बेंच लगाई 207680 रुपये
04.03.21 स्कूल में फर्श टाईल्स 148558 रुपये
-----------------------------------
एक ही ठेकेदार को किया अधिकांश कार्य का भुगतान
01 अप्रैल 2021 से 27 मई 2021
कायाकल्प: 608919 रुपये अयाज कांट्रेक्टर
मिट्टी रोड़ा: 116825 रुपये अयाज कांट्रेक्टर
कायाकल्प: 207680 रुपये एआई निफ्टी
स्कूल मरम्मत: 47678 रुपये एआई निफ्टी
अन्य कार्य: 207680 रुपये एआई निफ्टी
------------------------------
कायाकल्प योजना के तहत अयाज कॉंट्रेक्टर भुगतान
71197 रुपये: अयाज कॉंट्रेक्टर 01.05.21
40131 रुपये: अयाज कॉंट्रेक्टर 01.05.21
40502 रुपये: अयाज कॉंट्रेक्टर 01.05.21
49751 रुपये: अयाज कॉंट्रेक्टर 01.05.21
38752 रुपये: अयाज कॉंट्रेक्टर 01.05.21
46842 रुपये: अयाज कॉंट्रेक्टर 01.05.21
31853 रुपये: अयाज कॉंट्रेक्टर 01.05.21
46257 रुपये: अयाज कॉंट्रेक्टर 01.05.21
30856 रुपये: अयाज कॉंट्रेक्टर 01.05.21
56785 रुपये: अयाज कॉंट्रेक्टर 03.05.21
49771 रुपये: अयाज कॉंट्रेक्टर 03.05.21
57470 रुपये: अयाज कॉंट्रेक्टर 03.05.21
48752 रुपये: अयाज कॉंट्रेक्टर 03.05.21
---
मिट्टी रोड़ा कार्य
46513 रुपये: अयाज कॉंट्रेक्टर 28.04.21
70312 रुपये: अयाज कॉंट्रेक्टर 28.04.21
...
26 दिसंबर 2020 से 31 मार्च 2021
कुल व्यय धनराशि: 1971925 रुपये
01 अप्रैल 2021 से 27 मई 2021
कुल व्यय धनराशि: 2835011 रुपये
----------------------------
कुल भुगतान: 4806936 रुपयेे
--------------------------