फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास को गोली मारने वाला दामाद जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में घरेलू विवाद में महिला पर हमले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के लाइनपार चाऊ की बस्ती निवासी राजवती (59) ने बड़ी बेटी शालू की शादी 11 साल पहले कटघर थानाक्षेत्र के डबल फाटक निवासी आर्यन उर्फ मधुवन के साथ की थी। महिला का आरोप है कि आर्यन आए दिन पत्नी शालू के साथ मारपीट करता था। इससे तंग आकर शालू मां राजवती के घर रहने लगी थी। आर्यन और शालू के दोनों बच्चे आरोही (07) और कान्हा (05) अपनी दादी के साथ रहते हैं। सोमवार सुबह करीब 12 बजे आर्यन उर्फ मधुवन अपनी ससुराल चाऊ की बस्ती पहुंचा। उसने वहां घर में घुसकर अपनी सास राजवती से अपनी पत्नी के बारे में जानकारी की, लेकिन महिला ने कहा कि शालू यहां नहीं रहती है। उसने उसकी जानकारी होने से भी इनकार कर दिया था। आरोप है कि इसी दौरान दामाद ने महिला को गोली मार दी थी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया था। महिला की दूसरी बेटी शीलू की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें