फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदनगर में रोजाना हो रही छह घंटे की अघोषित बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिजली विभाग पिछले दो दिन से गोविंदनगर, आंबेडकर नगर, सरस्वती विहार आदि क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती कर रहा है। सुबह 11 बजे सप्लाई काट दी जाती है। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे शुरू का जाती है। इससे क्षेत्र की बीस हजार ठीक आबादी परेशान है। लोगों का कहना है कि पूरे दिन गर्मी में बुरा हाल रहता है। कई बार बिजलीघर से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

यह क्षेत्र पीतलबस्ती बिजलीघर के अंतर्गत आता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे दिन बिजली न होने से दिनचर्या के काफी प्रभावित होते हैं। कई घरों के इनवर्टर डाउन हो जाते हैं। मोबाइल चार्ट करने के लिए लोग इधर-उधर भटकते नजर आते हैं।
गनीमत है कि सुबह पानी की सरकारी सप्लाई होने के बाद लाइट काटी जा रही है, अन्यथा हजारों की संख्या में लोग पीने के पानी के लिए भी परेशान हो जाएं। वहीं पीतलबस्ती के उपखंड अधिकारी राजवीर कटारिया का कहना है कि गोविंदनगर में फुटओवर ब्रिज के पास लाइन शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

इसके कारण यह शटडाउन लिया जा रहा है। छह अक्तूबर तक यहां लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया जाना है। हालांकि इस संबंध में पहले से कोई सूचना लोगों को नहीं दी गई, इसलिए स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें