फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में फरार दस हजार की इनामी महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दहेज हत्या के मामले में फरार चल रही दस हजार की इनामी आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह किराये के मकान में छिपकर रह रही थी। बुधवार दोपहर महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के भोगपुर मिठोनी निवासी नरेश ने सिविल लाइंस थाने में तीन नवंबर 2019 को सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया था। इसमें नरेश ने बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी सोनी की शादी झांझनपुर निवासी राहुल के साथ करीब चार साल पहले की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरोपी पति राहुल, सास राधा उर्फ लता, ननद दीपमाला व चीना ने दहेज की मांग पूरी न होने पर सोनी को प्रताड़ित किया था। प्रताड़ना से तंग आकर सोनी ने आत्महत्या कर ली है।
इस मामले की विवेचना सीओ सिविल लाइंस ने की थी। घटना के बाद आरोपी अपना मकान छोड़कर फरार हो गए थे। जिनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने इस मामले में विवेचना कर दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन

इस मामले में फरार चल रही राहुल की बहन दीपमाला पत्नी बृजेश निवासी मोरा की मिलक थाना सिविल लाइंस पर एसएसपी ने दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीओ ने बताया कि बुधवार सुबह आरोपी महिला दीपमाला को मोरा की मिलक से गिरफ्तार कर लिया। वह किराये के मकान में छिपकर रह रही थी। बुधवार दोपहर बाद आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें