फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल सांसद का विवादित बयान, अयोध्या में मस्जिद थी, मस्जिद है और रहेगी

Fri, 07 Aug 2020 06:17 AM IST
Mohit Mudgal संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
डा. शफीकुर्रहमान बर्क, सांसद, समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अयोध्या में मंदिर निर्माण की नींव रखे जाने के बाद विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में मस्जिद थी, मस्जिद है और मस्जिद ही रहेगी। जिस स्थान पर एक बार मस्जिद बन जाती है वह जमीन और वह हिस्सा हमेशा मस्जिद का ही रहता है। यह इस्लाम का कानून है। कहा कि मुसलमानों को डरने की कोई जरूरत नहीं है। हिंदुस्तान के मुसलमान यह समझें कि हम किसी के रहमोकरम पर जिंदा नहीं बल्कि अल्लाह  के रहमों करम पर जिंदा हैं। 

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि मुसलमानों के साथ नाइंसाफी हुई है इसके बावजूद मुसलमानों ने बहुत सब्र के साथ काम लिया। कहा कि अयोध्या में मस्जिद थी, मस्जिद है और मस्जिद ही रहेगी। सपा सांसद के इस बयान के बाद मामला तूल पकड़ गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल की जा रही हैं। इसको लेकर काफी तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 

दरअसल सांसद ने यह बयान ऐसे समय में दिया जब बुधवार को अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए नींव रखी जा रही थी। उसी समय सांसद का बयान सामने आया। हालांकि सांसद ने यह भी कहा कि हम कानून का पालन करते हैं। सभी मुसलमान पालन करते हैं। सांसद ने भाजपा सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि सरकार ने ताकत के बल पर अदालत से फैसला अपने पक्ष में कराया। इसके बाद भी मुसलमानों का यकीन अदालत और संविधान पर बना हुआ है और आगे भी बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें