कटघर के दौडबाग गांव में गुरुवार सुबह पौने आठ बजे जमीन को लेकर चल रही रंजिश में ग्रामीण आमिर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हत्यारोपी तमंचे लहराते हुए मौके से फरार हो गई।
दूसरे पक्ष के हनीफ की हत्या में आमिर और उसका भाई रईस जेल गए थे। आमिर पर भी हत्या का आरोप है और वह जमानत पर चल रहा था।
घटना की सूचना मिलकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसपी सिटी अमित आनंद ने बताया कि गोली मारने का आरोप हनीफ के बेटे और उसके परिवार के लोगों पर है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पौने दो बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।