मुरादाबाद। 24वीं बटालियन पीएसी के मैदान पर आलोक मेहरोत्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला मंगलवार को हुआ। इसमें रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 42 रनों से हराया। 56 रन बनाने और दो विकेट लेने वाले प्रियांशु गौतम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में टॉस जीतकर रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 201 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इसमें गगन पुंडीर ने 67 रनों की शानदार पारी खेली उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए। दूसरे छोर से प्रियांशु गौतम में 56 रनों की तेज पारी खेली। आर्यंस की ओर से गोल्डी शर्मा ने तीन और अर्पित गुप्ता ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल की टीम 20 ओवर में छह विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। रुक्मणी टीम के लिए अरबाज ने तीन और प्रियांशु गौतम ने दो विकेट लिए। गोल्डी शर्मा ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली टीम के लेकिन आर्यंस टीम के काम नहीं आ सकी। इसके बावजूद उन्हें इस विशेष योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर पूर्व खिलाड़ी सतीश शर्मा, आदित्य रस्तोगी, सुशील शर्मा, नरेंद्र, आलोक, नावेद, जमाल आदि मौजूद रहे। अंपायरिंग सतेंद्र और निश्चल चाहल ने की। ऑफलाइन स्कोरिंग गुणित और ऑनलाइन स्कोरिंग अर्पित ने की।