फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में दो ट्रेनों में लूट: फैजाबाद-दिल्ली और लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस में तमंचे लेकर चढ़े बदमाश, हुई ये बड़ी चूक

Sun, 10 Apr 2022 09:13 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में गोविंदनगर आउटर पर बदमाशों ने फैजाबाद-दिल्ली और लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस में शनिवार की रात 1.40 और 2.45 बजे लूट की वारदात को अंजाम दिया। जीआरपी-आरपीएफ के जवान गश्त पर मौजूद नहीं थे। घटना के बाद भी सक्रियता न दिखाए जाने के कारण लुटेरों ने दूसरी ट्रेन को निशाना बनाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में रेलवे स्टेशन से महज एक किलोमीटर दूर गोविंदनगर आउटर पर दो ट्रेनों में लूट हो गई। गश्त पर मौजूद न होने के कारण जीआरपी और आरपीएफ को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। पहली लूट शनिवार देर रात तकरीबन 1.40 बजे (14205) फैजाबाद-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस में हुई। इसके एक घंटे बाद लूट की दूसरी घटना (14615) लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस में हुई। चार नकाबपोश बदमाश ट्रेनों के स्लीपर कोच में तलवारें और तमंचे लेकर चढ़े और यात्रियों से सामान, नकदी लूट ली। इसमें सात यात्री घायल भी हो गए। 

विज्ञापन


ट्रेन (14205) फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस में सवार मोहम्मद अजीम, मोहम्मद जुनैद, दिनेश, प्यारेलाल आदि यात्रियों ने बताया कि रात डेढ़ बजे के बाद ट्रेन गोविंद नगर आउटर पर खड़ी थी। अचानक चार लोग हाथों में तलवारें और तमंचे लेकर बोगी में चढ़ गए और यात्रियों से मारपीट शुरू कर दी। कुछ लोगों ने विरोध किया तो उन्हें तलवार मारकर घायल कर दिया। एक महिला से कुंडल, गले की चेन छीन ली। अन्य यात्रियों से पर्स, मोबाइल, नकदी आदि लूटकर ट्रेन से कूद गए। यात्रियों ने मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचकर जीआरपी को तहरीर दी।

लूट के बाद स्टेशन पर अटेंड नहीं की गई ट्रेन
यात्रियों का कहना है कि ट्रेन मुरादाबाद में अटेंड नहीं की गई। हापुड़ में जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रेन की बोगियों में जाकर यात्रियों से पूछताछ की। लूट के बाद भी जीआरपी और आरपीएफ की टीमें अलर्ट नहीं हुईं। नतीजतन उसी जगह लुटेरों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। ट्रेन (14615) लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस में भी कई यात्रियों को घायल कर दिया। उनसे पर्स, नकदी, मोबाइल आदि लूटकर भाग गए। यह ट्रेन मुरादाबाद में अटेंड की गई। जीआरपी के रिकॉर्ड के मुताबिक दो ट्रेनों में पांच यात्रियों से लूट हुई हैं। इसमें मोबाइल, पर्स, नकदी और ज्वैलरी शामिल है। जबकि यात्रियों के मुताबिक 10 से अधिक लोगों से मोबाइल और पर्स छीने गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें