फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संभल में बेकाबू डंपर ने चार वाहनों को रौंदा, छात्रा की मौत, दो घायल

Sat, 24 Oct 2020 10:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संभल जिले के चंदौसी में बाईपास रोड तहसील तिराहे पर तेज गति से आ रहे डंपर ने धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली, दो ई-रिक्शा, एक साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई है। ई रिक्शा चालक और डंपर चालक घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


घायलों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने करीब ढाई घंटे बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाया। चंदौसी में बदायूं बाईपास रोड पर बजरपुर से भरा डंपर जा रहा था। तहसील तिराहे पर अनियंत्रित डंपर ने धान से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। 

अनियंत्रित डंपर ने चौराहे पर खड़ा ई रिक्शा चालक, तहसील की ओर से आ रही साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। पीछे से आ रही दूसरी ई-रिक्शा ट्रॉली के नीचे आने से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में डंपर के नीचे आने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक छात्रा  रौनक उम्र 16 वर्ष पुत्री हेमराज सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी थी। पुलिस ने क्रेन के माध्यम से छात्रा के शव को डंपर के नीचे से निकलवाया। हादसे में ई रिक्शा चालक गुड्डू, डंपर चालक मामूली रूप से घायल हो गए हैं। 

हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चालक, किसान व ई रिक्शा चालक बाल-बाल बचे गए। शव उठाने को लेकर  भीड़ की पुलिस से नोकझोंक हुई। हादसे में तहसील रोड बंद हो गया। पुलिस ने करीब ढाई घंटे बाद क्रेन के माध्यम से ट्रैक्टर ट्रॉली व डंपर को हटवाया।

उसके बाद यातायात सुचारू हो  सका। भीड़ ने आरोपी डंपर चालक की जमकर पिटाई की है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे की सूचना पर एडिशनल एसपी आलोक जायसवाल, सीओ अशोक कुमार, इंस्पेक्टर चंदौसी डीके शर्मा, इंस्पेक्टर बनियाठेर विकास सक्सेना, इंस्पेक्टर बहजोई रविंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें