फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आने से बाइक सवार बच्चे की मौत, दंपति घायल

विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़ के बिचौटा चौराहे पर हादसे में घायल दंपती को संभालते परिजन। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के बिचेटा चौराहे पर निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। जबकि दंपती घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दंपती की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। थाने में निजी बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम भूड़ी निवासी आलमगीर अपनी पत्नी जैबुननिशा, पांच वर्षीय पुत्र कैश के साथ बाइक से अपने भाई की शादी के लिए कपड़े खरीदने मुरादाबाद जा रहा था। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के बिचेटा चौराहे पर पीछे से अन्य बाइक सवार ने आलम गीर की बाइक को टक्कर मार दी। इससे आलमगीर अपनी बाइक का संतुलन खो बैठा और सामने से आ रही निजी बस की चपेट में आ गया। हादसे में दंपती व बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए चंदौसी के सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कैश को मृत घोषित कर दिया। वहीं हालत गंभीर होने पर आलमगीर एवं उनकी पत्नी जैबुननिशा को हायर सेंटर रेफर किया। बालक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद के परिजन सरकारी अस्पताल पहुंच गए। मृतक कैश के चाचा फिदा हुसैन ने बताया कि उसकी शादी दो नवंबर को होनी है। उसके भाई-भाभी भतीजे के साथ मुरादाबाद से कपड़े खरीदने जा रहे थे। मृतक के चाचा फिदा हुसैन की तहरीर पर थाना में निजी बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कैश का फाइल फोटो- फोटो : CHANDAUSI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें