फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अमरोहा में तेज रफ्तार कैंटर ने मजदूरों से भरे ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत

Wed, 29 Sep 2021 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले में कांठ रोड पर तेज रफ्तार कैंटर ने मजदूरों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि सात घायल हो गए। कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में कैंटर ने मजदूरों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि कई गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देहात थाना इलाके के कांठ रोड पर देर रात तेज रफ्तार कैंटर ने मजदूरों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ही दो मजदूरों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में दो मजदूरों को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। 

सभी मजदूर नहर के निर्माणाधीन पुलों पर मजदूरी करते थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, कैंटर को कब्जे में लेकर नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नौगांवा सादात थाना इलाके के जाजरू गांव में उदल सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा विपिन जनपद बिजनौर के स्योहारा थाना इलाके  काजमपुर गांव स्थित अपनी ननिहाल में रहता था। उसके परिवार में पत्नी अंगुरी देवी के अलावा तीन बच्चे हैं। विपिन अपने अन्य साथी चरन सिंह, दिनेश कुमार, विजय पाल सिंह, बंटी उर्फ रूपचंद,  नेतराम, नरपत, पीतम निवासी काजमपुर और आदेश निवासी मानपुर शिवपुरी थाना धामपुर बिजनौर के साथ निर्माणाधीन नहरों के पुलों पर मजदूरी करते थे। 

मंगलवार को सभी मजदूर अमरोहा स्थित एक नहर पुल पर मजदूरी करके रात करीब नौ बजे ई-रिक्शा में सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। अभी उनका ई-रिक्शा अमरोहा से निकलकर कांठ रोड पर पेट्रोल पंप के करीब पहुंचा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार आईसर कैंटर ने ई-रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। 
 
विज्ञापन

टक्कर लगते ही मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में मजदूर विपिन कुमार (32) और विजय पाल सिंह (34) की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य सात मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर आ गए। बाद में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृतक विपिन कुमार के भाई कपिल कुमार की तहरीर पर आयशर कैंटर के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल बंटी उर्फ रूपचंद और आदेश को जिला अस्पताल से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें