फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ यात्रियों की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले के लिए राहत भरी खबर है। विदेश से लौटे आठ यात्रियों की कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शनिवार को इन यात्रियों का सैंपल लिया गया था। वहीं, विदेश से 26 और यात्री लौटे हैं। जिले में विदेश से लौटने वालों की संख्या अब 74 हो गई है।
विज्ञापन

ओमिक्रॉन को लेकर खलबली मची हुई है। केंद्र ने विदेश यात्रा से लौटने वालों की सूची जारी की गई है। तीन दिनों में आई सूची में मुरादाबाद के 74 लोग शामिल हैं। इसमें शनिवार को 28, रविवार को 20 और सोमवार को 26 लोगों के नाम शामिल थे। शनिवार को ट्रेस किए आठ लोगों को सैंपल लिया गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन यात्रियों को ट्रेस करने में जुटी है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि विदेश से लौटे लोगों की ट्रैवेल हिस्ट्री ली जा रही है।
तीन का मिला मोबाइल बंद
मुरादाबाद। विदेश से लौटे यात्रियों से टीम मोबाइल पर संपर्क साध रही है। पहली सूची के तीन यात्रियों का अभी मोबाइल फोन बंद आ रहा है। वहीं, एक यात्री का फोन नंबर में एक अंक कम है। वहीं, चार यात्री दूसरे प्रदेशों में चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें