फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर से दुल्हन ब्याह कर गांव में लाया फौजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे के गांव नव्वा नंगला निवासी किसान दिनेश कुमार सिंह के बेटे दुर्वेश सिंह आर्मी में जीडी सोलजर नायक के पद पर हैं। शनिवार को दुर्वेश की शादी बहजोई के भोजपुर निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनेश राघव की बेटी सलोनी राघव के साथ हुई थी।
विज्ञापन

रविवार को दुल्हन विदा होकर हेलीकॉप्टर से गांव में पहुंची। हेलीकॉप्टर से उतरी दुल्हन को देखने वालों का तांता लग गया। नब्बा नंगला के खेत में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के लिए लोकनिर्माण विभाग की देखरेख में हैलीपैड बनाया गया था। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस और पीएसी बल वहां तैनात किया था। हेलीकॉप्टर से दुल्हन के गांव पहुंचने पर गांव वालों ने पुष्प वर्षा की। दुर्वेश ने बताया कि उसने काफी पहले ही सोच लिया था कि वो अपनी शादी को यादगार बनाएंगे। इसलिए हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा करके लाए।
इसमें पिता दिनेश कुमार सिंह, माता कुसुम देवी भाई सोनू , उमेश कुमार सिंह ने उनका सहयोग और उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर किराया सहित सुरक्षा ,हैलीपैड आदि व्यवस्थाओं पर करीब नौ लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें