फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: मझोला में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने से हड़कंप,  हंगामा होने पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 01 Sep 2021 06:28 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

गोवंशीय पशुओं के अवशेष देखकर लोग भड़क उठे और जमकर हंगामा किया। जानकारी मिलने पर भाजपा विधायक रितेश गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।
 
विज्ञापन
गोवंशीय पशु (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र के मंडी समिति में बुधवार सुबह गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर आस पड़ोस के लोग और हिंदू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने यहां जमकर हंगामा किया। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा शहर विधायक रितेश गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


मझोला के मंडी समिति पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर मंडी समिति परिसर में बुधवार सुबह लोगों ने एक बोरी में गोवंशीय पशुओं के अवशेष पड़े देखे। उन्होंने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के बाद चले गए। 

इसके बाद लोग भड़क गए और उन्होंने तुरंत आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। पुलिस चौकी के नजदीक गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने की सूचना पर शहर विधायक रितेश गुप्ता और हिंदू संगठन व गो रक्षा दल के पदाधिकारी आ गए। विधायक ने कॉल करके पुलिस अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी। 
विज्ञापन


तब अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें