फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़ित ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर दी धर्म परिवर्तन की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी थानाक्षेत्र में रहने वाली दुष्कर्म पीड़ित ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर धर्म परिवर्तन की धमकी दी है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जुुलाई माह में कुंदरकी थाने में एक युवती ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें पीड़ित ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। मंगलवार को युवती ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें उसने आरोप लगाया कि जिस युवक का नाम उसने तहरीर में दिया था, उसके नाम पर पुलिस ने मुकदमा न दर्ज करके किसी अन्य युवक को आरोपी बना दिया है। युवती का कहना है कि अगर पुलिस सही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करेगी तो वह धर्म परिवर्तन कर लेगी। एसएसपी ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
कुंदरकी थाना प्रभारी सतराज सिंह ने बताया कि युवती ने जिस युवक के खिलाफ तहरीर दी थी, उसी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनका दावा है कि युवती ने उस युवक के साथ शादी कर ली है। इसके बाद युवती ने कोर्ट में दिए बयान में किसी दूसरे युवक का नाम लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें