मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुुपुर्दगी में दे दिया है।
हादसे में जान गंवाने वाले जगमोहन सिंह (40) मझोला थाना क्षेत्र के बसंत विहार खुशहालशपुर निवासी थे। शुक्रवार रात वह मझोला चौराहे के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को साईं अस्पताल भिजवा दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल आ गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जगमोहन के परिवार में पत्नी अनीता, दो बेटियां हिमांशी और विशाखा और एक बेटा यश है। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।