मुरादाबाद। जिले में छह दिन बार फिर एक फिर कोरोना संक्रमित मिला है। बाहर जाने के लिए श्रमिक ने जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। श्रमिक के संपर्क में रहे 26 लोगों का स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिया है। वहीं जिले में अभी कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या एक है।
विज्ञापन
21 अगस्त को जिले में छह दिन बाद 54 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुजुर्ग को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वस्थ होने पर बुजुर्ग को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं शनिवार को छह दिन बाद फिर से एक संक्रमित मरीज मिला है। शहर के फकीरपुरा लाइनपार निवासी 31 वर्षीय श्रमिक ने शुक्रवार को कोरोना की जांच कराई थी। शनिवार को आई रिपोर्ट में श्रमिक संक्रमित निकला।
सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि एक श्रमिक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। श्रमिक के संपर्क में रहे 26 लोगों चिह्नित किया गया है। इन सभी लोगों का सैंपल लिया गया है। बुजुर्ग मरीज के डिस्चार्ज के बाद अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ एक रह गई है।