फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: सिविल लाइंस में पॉलीटेक्निक छात्र की गोली मारकर हत्या, रात में दोस्तों के साथ कर रहा था पार्टी

Thu, 19 Aug 2021 01:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

घटना के समय छात्र अपने अन्य दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान एक दोस्त ने तमंचे से गोली चली दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद सिविल लाइंस के हिमगिरी कॉलोनी में पॉलीटेक्निक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय छात्र अपने अन्य दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान एक दोस्त ने तमंचे से गोली चली दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, छात्र अभिज पटेल (25) फतेहपुर निवासी था। वह सिविल लाइंस के हिमगिरी कालोनी में किराये के मकान में दोस्तों के साथ रहता था। वह मुरादाबाद स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में पॉलीटेक्निक दूसरे वर्ष का छात्र था। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात को अभिजीत अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। 

इसी दौरान छजलैट के लदावली निवासी शलभ गुर्जर ने गोली चला दी। गोली अभिजीत के पेट में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी शलभ गुर्जर मौके से भाग गया। घायल अभिजीत का दूसरा दोस्त अंकित उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों ने अभिजीत को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश चल रही है। अंकित के दोस्त व आस पड़ोस के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है कि विवाद किस बात पर हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें