फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर नाबालिगों को पीटने का आरोप, चौकी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र की एक महिला ने पुलिस पर नाबालिग किशोरों को पीटने का आरोप लगाया है। इसे लेकर महिला ने कांशीराम नगर पुलिस चौकी पर हंगामा भी किया। दरअसल तीन नाबालिग किशोर बाइक द्वारा कांशीराम नगर से हिमगिरी कॉलोनी जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने बाइक रोक रखी थी तभी पुलिस को देखकर वह तीनों भागने लगे। इससे पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ और वे नाबालिगों को पकड़कर चौकी ले आए। वहां से चालान करके उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद तीन किशोरों में से एक की मां कांशीराम नगर पुलिस चौकी पहुंच गई। वहां पहुंचकर उन्होंने हंगामा किया। महिला का कहना है कि उनका पुत्र अपने दोस्तों के साथ हिमगिरि कालोनी जा रहा था। रास्ते में उन्होंने बाइक रोक रखी थी। कुछ पुलिसकर्मी रास्ते से गुजर रहे थे तो किशोर उन्हें देखकर भागने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीटा और चौकी ले गए। महिला का कहना है कि चौकी का एक सिपाही पहले भी उनके पुत्र को पीट चुका है। इस मामले में मझोला थाना प्रभारी का कहना है कि पहले तो नाबालिग किशोर बाइक चला रहे थे और एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। इसके बाद पुलिस को देखकर भागने लगे तो संदेह हुआ। इसके बाद किशोरों को चौकी ले जाकर चालान करके छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें