फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: नए साल पर लोगों को मिलेगी हवाई सेवा की सौगात, नंद गोपाल नंदी बोले- प्रदेश में तेजी से हो रहा विकास

Thu, 23 Dec 2021 01:24 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि सपा के शासनकाल में गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी, जबकि भाजपा के शासनकाल में कुछ गुंडे या तो शहर छोड़कर दूर चले गए तो कुछ इतनी दूर चले गए जिनका वापस आना मुश्किल है।
 
विज्ञापन
नंद गोपाल नंदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रदेश में तेजी के साथ विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बरेली समेत कई जगहों पर हवाई सेवा की शुरुआत हो चुकी है। मुरादाबाद के लोग भी काफी समय से यहां से हवाई सेवा की शुरुआत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मूंढापांडे में एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दिसंबर के अंत तक एनओसी मिल जाएगी और इसके बाद नए साल पर जनवरी में मुरादाबाद से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।

सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास एजेंडे पर सरकार काम कर रही है। यही वजह है कि सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है। 2022 के चुनाव में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में गुंडागर्दी चरम सीमा पर थी, जबकि भाजपा के शासनकाल में कुछ गुंडे या तो शहर छोड़कर दूर चले गए तो कुछ इतनी दूर चले गए जिनका वापस आना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें