फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ व्यापारियों ने की साप्ताहिक बाजार लगने देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। फुटपाथ व्यापारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में साप्ताहिक बाजार न हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

अरशद अली की अगुवाई में कई फुटपाथ व्यापारी दोपहर को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। इसमें फुटपाथ कारोबारियों ने कहा है कि शहर के विभिन्न स्थानों पर काफी लंबे समय से लगती आ रहीं साप्ताहिक बाजारों को प्रशासन ने बंद करा दिया था। इसके चलते सैकड़ों फुटपाथ कारोबारियों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या पैदा हो गई है।
फुटपाथ कारोबारियों की अगुवाई कर रहे अरशद अली ने कहा कि शहर कोरोना मुक्त हो गया है और शासन ने भी करोना कर्फ्यू में ढील दी है। नगर के तमाम बाजार भी काफी समय से खुल रहे हैं। उन्होंने ऐसे में प्रशासन से शहर के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले साप्ताहिक बाजारों को लगाए जाने की अनुमति प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में जल्द ही पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में फुटपाथ कारोबारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अरशद अली. शमीम वारसी, जाबिर, महीपाल, सोनू, प्रदीप कुमार, नईम अहमद, हाजी नौशाद, मोहम्मद इकबाल, हाजी यासीन, बबलू, शानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें