फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एहतियाती खुराक लेने में लापरवाही, 1400 लोगों ने ही डोज लगवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भले की संक्रमण की रफ्तार सुस्त हो, लेकिन कोरोना वायरस अभी खत्म नहीं हुआ। फिर भी लोग एहतियाती खुराक लेने में लापरवाही बरत रहे हैं। सिर्फ 1400 लोगों ने ही निजी अस्पताल में 385 रुपये फीस जमा कर एहतियाती खुराक ली है, जबकि करीब 1.70 लाख लोग एहतियाती खुराक लेने के हकदार हैं।
विज्ञापन

हेल्थ वर्करों से शुरू हुआ टीकाकरण अभियान बच्चों तक पहुंच गया है। पहली और दूसरी डोज के बाद एहतियाती खुराक के तौर पर तीसरी डोज भी लगाई जा रही है। दूसरी डोज लगने के नौ महीने बाद तीसरी डोज लगाई जा रही है। साठ वर्ष पार वालों को सरकारी अस्पतालों में एहतियाती खुराक दी जा रही है, जबकि 18 से 59 वर्ष आयुवर्ग के लोगों निजी अस्पतालों में एहतियाती खुराक लगाई जा रही है। इसके बदले उन्हें 385 रुपये भुगतान करने होते हैं। बावजूद इसके 18 से 59 वर्ष आयुवर्ग के 1.70 लाख में से अभी तक 1400 लोगों ने ही निजी अस्पतालों में एहतियाती खुराक ली है। इसके पीछे विभाग का तर्क 385 रुपये फीस, डर, लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें