फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लखनऊ स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों को एक और मौका दिया गया है। विभिन्न खेलों से संबंधित जो खिलाड़ी किसी कारणवश ट्रायल से चूक गए थे, वे छह और सात जून को ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज सोसायटी ने इस सिलसिले में एक पत्र जारी किया है। पत्र के मुताबिक छह जून को लखनऊ में वॉलीबॉल, बैडमिंटन में बालक और बालिका वर्ग, क्रिकेट और फुटबॉल में केवल बालक वर्ग व जूडो में बालिका वर्ग के लिए ट्रायल लिया जाएगा।
सात जून को एथलेटिक्स, कबड्डी और तैराकी (बालक वर्ग), हॉकी, जिम्नास्टिक और कुश्ती (बालक और बालिका वर्ग) के लिए ट्रायल लिए जाएंगे। इसके लिए खिलाड़ी को 200 रुपये का आवेदनपत्र खरीदकर अपने आयु प्रमाणपत्र के साथ लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचना होगा। इस संबंध में और जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कार्यालय से ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें