सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में छह सितंबर की शाम करीब चार बजे हिमगिरी कालोनी स्थित डबल स्टोरी ए ब्लॉक में बदमाशों ने घटना को अजाम दिया। मंजू अपने तीन बेटे मुकेश, नरेश और दीपक के साथ यहां रहती है। मंजू ने पुलिस को बताया कि छह सितंबर को उसके तीनों बेटे काम पर गए थे।
वह घर में अकेली थी। शाम करीब चार बजे दो बदमाश घर में घुस आए। दोनों ने मुंह पर मास्क लगा रखा था।
महिला कुछ समझ पाती। उससे पहले ही बदमाशों ने महिला की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद बदमाशों महिला का मुंह और हाथ बांध दिए। इसके बाद महिला से अलमारी की चाबी छीन ली। अलमारी में रखे 25 हजार रुपये, सोने की चेन, कुंडल, अंगूठी, एक किलो चांदी लूट ली।
महिला ने जो गहनेे पहन रखे थे। बदमाशों ने उन्हें भी उतरवा लिया। इसके बाद बदमाश बाहर से दरवाजा बंद कर फरार हो गए।
शाम को बेटे घर लौटे तो उन्होंने दरवाजा खोला। तब घटना की जानकारी हो पाई। सीओ इंदु सिद्घार्थ ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।