फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: पति के साथ थी तो आती थी प्रेमी की याद, अब प्रेमी के साथ है तो करने लगी पति से बात

Tue, 28 Sep 2021 11:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

व्यक्ति की जिंदगी में रिश्तों का विशेष महत्व होता है लेकिन कई बार ये ऐसे उलझ जाते हैं कि इनको समझना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला मुरादाबाद से सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया और अपने रिश्ते खत्म कर लिए। आठ माह से प्रेमी के साथ रह रही महिला अब पूर्व पति से बात करने लगी है। इसकी जानकारी प्रेमी को हुई तो दंपती के बीच कलह शुरू हो गई। सोमवार को नारी उत्थान केंद्र में दोनों की काउंसिलिंग की गई। इसके बाद पति-पत्नी साथ रहने को तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि शादी से पहले उसके एक युवक से थे प्रेम संबंध
मझोला क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी पांच साल पहले उसी क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय तो वैवाहिक जीवन ठीक ठाक चलाता रहा। इस दौरान महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद पति ने महिला को किसी से फोन पर करते देख लिया। पति के पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि शादी से पहले उसके एक युवक से प्रेम संबंध थे। उसी से वह बात करती है। पति ने ठान ली कि अब पत्नी को उसके प्रेमी से मिलवाना है।

पूर्व पति भी अब दूसरी शादी करने जा रहा
करीब आठ माह पहले पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ छोड़ दिया और अपने रिश्ते खत्म कर लिए। आठ माह से महिला प्रेमी के साथ रह रही थी। कुछ दिन पहले प्रेमी को पता चला कि पत्नी पूर्व पति से फोन पर बात करती है। तब प्रेमी ने उससे पूछताछ की तो महिला ने बताया कि पूर्व पति ने अपनी बेटी से बात करने के लिए कॉल की थी। पूर्व पति भी अब दूसरी शादी करने जा रहा है।
विज्ञापन


काउंसलर ऋतु नारंग ने बताया कि दोनों की काउंसिलिंग की
महिला और उसके प्रेमी के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रेमी ने महिला की पिटाई कर दी। महिला ने इस मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की थी। यहां से महिला के प्रार्थना पत्र को नारी उत्थान केंद्र भेज दिया गया। काउंसलर ऋतु नारंग ने बताया कि दोनों की काउंसिलिंग की गई है। अब दोनों साथ रहने को तैयार हो गए हैं। महिला अब अपने पूर्व पति से बात नहीं करेगी।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें