फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन समाज के पदाधिकारियों ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महापर्व अष्ठानिका पर्व के आगमन पर मंदिर के नवीनीकरण का कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष्य में परम पूज्य क्षुल्लक रत्न समर्पण सागर जी के सानिध्य व पंडित नीरज जैन शास्त्री के निर्देशन में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सिद्ध चक्र विधान के अंतर्गत श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर लोहागढ़ में घटयात्रा बैंडबाजे के साथ भव्य रूप में समर्पण सागर जी के सानिध्य में जैन धर्मशाला से आरंभ होकर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर तक निकाली गई। श्री जी का प्रथम अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य राजीव कुमार जैन, कमलेश जैन, हिमांशु जैन-मंजरी जैन, अमित जैन-स्वाति जैन, नंदिनी, मिष्ठी, स्वस्ति जैन को प्राप्त हुआ। ध्वजारोहण अध्यक्ष दिगंबर जैन समाज अनिल जैन, अंकित जैन, सर्वोदय जैन, नीलम जैन ने किया। चित्र अनावरण सौरभ जैन, सचिन जैन तथा दीप प्रज्वलन संजीव जैन, शिल्पा जैन द्वारा किया गया। विधान में सौधर्म इंद्र-इंद्राणी कमल कुमार जैन और मीना जैन, यज्ञ नायक संजीव जैन, शिल्पा जैन, कुबेर इंद्र-इंद्राणी मुकेश जैन, मृदुला जैन, महेंद्र, इंद्र-इंद्राणी राहुल जैन, पूनम जैन ईशान, इंद्र-इंद्राणी प्रवेश जैन, विजया रानी जैन, मैना सुंद्ररी, अनुज जैन, पूजा जैन व सौभाग्यवती अध्यक्ष महिला जैन समाज नीलम जैन आदि पात्र बनाए गए।
मंत्री दिगंबर जैन समाज पंकज जैन ने बताया कि अष्ठानिका पर्व का जैन समाज में बहुत महत्व हैं। यह आठ दिन की ऐसी विशिष्ट आराधना है, जिसमें व्यक्ति अगर अपने जीवन में संयम साधना धारण करे तो उसके जीवन में बहुत बड़े चमत्कार घटित हो सकते हैं। इस दौरान नीरू जैन, सुनील जैन, सुषमा जैन, समता जैन, सलिल जैन, प्रीति जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें